द फॉलोअप डेस्क
रांची यूनिवर्सिटी ने इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में प्रशासनिक बदलाव की अधिसूचना जारी की है। डॉ. मयंक मिश्रा का 11 महीने का संविदा कार्यकाल पूरा होने और 2 मार्च 2026 को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, ओडिशा से मिली उनकी लियन अवधि समाप्त होने के बाद यह निर्णय लिया गया है। शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय विभाग समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष बिनोद नारायण को इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज का डायरेक्टर (प्रभारी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह आदेश 3 मार्च 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। उन्हें इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज के बी-1 खाते का संचालन कोऑर्डिनेटर के साथ संयुक्त रूप से करने का भी अधिकार दिया गया है। यह आदेश कुलपति के निर्देश पर रजिस्ट्रार द्वारा जारी किया गया है।
