logo

राजधानी के बाजार में हुई रुगड़ा की एंट्री, कीमत और फायदे जानकर हो जायेंगे हैरान

rugra.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सावन आ चुका है। ऐसे में बहुत सारे लोगों ने मांस का सेवन बंद कर दिया होगा। इस परिस्थिति में हम आपको एक ऐसी व्यंजन के बारे में बताएंगे जिससे आपको मटन का स्वाद भी मिलेगा और शुद्ध शाकाहारी भी होगा। अब आप कहेंगे मटन वो भी वेज..जी हां, झारखंड में जंगलों में मिलने वाला "शाकाहारी मटन" आपके लिए सही विकल्प है। इसे रुगड़ा कहते हैं और जब आसमान से बारिश की बूंदे टपकटी है तब धरती फाड़ कर रुगड़ा निकलता है। झारखंड के लोग इसे बड़े मजे लेकर खाते हैं। झारखंडवासी इस सब्जी के लिए पूरे साल इंतजार करते है। फिलहाल बाजार में इसकी कीमत 600 रुपय किलो है। 


निकालने का प्रोसेस काफी मेहनत भरा 
रुगड़ा रांची के आसपास के जंगल में साल वृक्ष के नीचे होती है। बरसात के मौसम में साल वृक्ष के नीचे जड़ों के पास पनपता है। जिसे गांव की महिलाएं चुनकर शहर में बेचने के लिए लाती है। लेकिन इसे ढूंढना और निकालने का परिक्रिया काफी मेहनत भरा है। बारिश के बाद सखुआ के जंगलों में जमीन में कुछ कुछ भाग उठा सा नजर आता है। जिसे डंठल से खोदने पर रुगडा मिलता है। जिसके बाद इसकी काफी साफ-सफाई भी करनी पड़ती है। फिर उसे बाजार में लाया जाता है। रुगड़ा दो तरह का होता है एक सफेद और एक काला। जैसे जैसे बारिश का सीजन खत्म होने लगता है, वैसे ही काला रुगड़ा बूढ़ा होने लगता है। इसकी ज्यादा मांग बरसात के पहले और बीच में होती है। 


काफी फायदेमंद है रुगड़ा
रुगड़ा में कई तरह के कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह कई बीमारियों के लिए लाभकारी साबित होता है। जैसे बरसात के मौसम में किसी को हल्की सर्दी खांसी भी हो जाए तो इस सब्जी के सेवन से वह ठीक हो जाता है। इसके अलावा यह कैंसर और पेट की बीमारी में भी आराम पहुंचाता है। साथ ही अगर किसी को अधिक थकान होता है या शरीर में कमजोरी है तो भी इसका सेवन काफी फायदे पहुंचाता है। इसमें कई तरह की विटामिन पाई जाती है। खासकर इसमें विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन B3 , विटामिन B12, फोलिक एसिड, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, जिंक, आयरन ,ओमेगा 3 फैटी एसिड पाई जाती है। जो दिमाग से लेकर बॉडी के हर ऑर्गन के लिए काफी जरूरी होती है। रुगड़ा खाने से सारे जरूरी विटामिंस आपकी बॉडी को मिल जाती है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N