रांची
रूपी सोरेन (Rupi Soren) के निधन पर बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi), चंपाई सोरेन (Champai Soren) सहित सभी दलों के दिग्गज नेताओं (senior leaders) ने शोक व्यक्त किया है। बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट (tweet) कर कहा- मुख्यमंत्री (Chief Minister) हेमंत सोरेन (Hemant Soren) जी की माताजी के निधन की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। इस दुःख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं (condolences) शोकाकुल परिवार (bereaved family) के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा (departed soul) को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों (grieving family members) को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा- दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की धर्मपत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूज्य माता श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन की सूचना से मर्माहत हूं, स्तब्ध हूं। मरांग बुरु पुण्यात्मा को अपने निज धाम में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें। रूपी चाची का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनका मुझे दिया गया पुत्रवत स्नेह सदैव मुझे उनकी याद दिलाता रहेगा। वो साक्षात ममता का स्वरूप थीं। प्रभु उनको मोक्ष प्रदान करें।
.jpeg)
चंपाई सोरेन ने जताया शोक
चंपाई सोरेन ने कहा- दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन जी की धर्मपत्नी रूपी सोरेन जी के निधन की दुखद सूचना से मन व्यथित है। झारखंड आंदोलन के समय की कई घटनाएं, कई यादें आंखों के सामने से गुजर रही हैं। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।
सुदेश महतो ने कहा- दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की धर्मपत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की माता, मेरे लिए मातृतुल्य आदरणीया रूपी सोरेन जी के निधन का समाचार सुनकर मन बहुत व्यथित है।
स्वर्गीय गुरुजी के संघर्ष के दिनों में वे उनके साथ एक मजबूत स्तंभ की तरह खड़ी रहीं। उनका स्नेह और अपनापन हमेशा याद रहेगा।
पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की पूज्य माताजी आदरणीय रूपी सोरेन जी के निधन का अत्यंत ही दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

डॉ. प्रदीप वर्मा ने जताया शोक
डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि श्रीमती रूपी सोरेन का निधन अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। उनके निधन से शोकाकुल परिवार एवं उनके शुभचिंतकों को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
विधायक सरयू राय ने कहा- रूपी सोरेन के निधन पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की। सरयू राय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूजनीया माताजी के निधन की सूचना बेहद मर्माहत करने वाली है। उन्होंने एक सफल और सार्थक जीवन जिया तथा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार और मातृवत् स्नेह पाने वाले हजारों लोगों की विरासत छोड़ी है।
