रांची:
रांची पुलिस (Ranchi Police) के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने निर्मल कुमार के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम (Naushad Alam) ने प्रेस कांफ्रेंस करके दी। उन्होंने बताया कि निर्मल कुमार की हत्या उसके दोस्त राजेंद्र महतो ने ही की। राजेंद्र महतो ने पुलिस पूछताछ में कहा कि गांजा और ब्राउन शुगर पीने के बाद उसके मुंह से झाग आने लगा और उसकी मौत हो गई। इसके बाद मैंने शव को पुल के नीचे ले जा कर फेंक दिया।

टीम का गठन करके पुलिस ने छापेमारी की
मामले की पूरी जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि 21 सितंबर को रातू के नवासोसो निवासी उज्जवल कुमार ने थाने में शिकायत की थी कि उनका छोटा भाई निर्मल कुमार अपनी मां के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद उसने अपनी पल्सर बाइक उठाकर निकल गया फिर लौटकर घर नहीं आया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए एक टीम का गठन किया गया। टीम की कार्रवाई के दौरान पता चला कि निर्मल मां से झगड़ा करने के बाद अपने दोस्त राजेंद्र महतो के साथ ठाकुर गांव में था। पुलिस ने राजेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसके बाद उसने अपने जुर्म को कबूलते हुए बताया कि गांजा और ब्राउन शुगर पीने के बाद उसके मुंह से झाग आने लगा और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद डर से शव को पुल के नीचे फेंक दिया। इसके साथ ही आरोपी के पास के मृतक का पल्सर बाइक एक बिछावन एक बेडशीट और एक तकिया बरामद किया गया है।