logo

साहिबगंज में कॉलेज छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे से मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

SAHIBGANJ0029.jpg

साहिबगंज
नगर थाना क्षेत्र के ज्ञानदा गली में एक 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा की मौत के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान संजय कुमार रजक की पुत्री नमिता कुमारी के रूप में हुई है, जो साहिबगंज कॉलेज में बीए सेमेस्टर-2 की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार, परिजनों ने छात्रा को कमरे में मृत अवस्था में पाया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

परिवार के कुछ सदस्य रिश्तेदार के यहां गए थे 

परिजनों के अनुसार, घटना के समय परिवार के कुछ सदस्य रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। घर लौटने पर छात्रा के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद खिड़की से देखने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सदर अस्पताल में गठित मेडिकल बोर्ड के तीन सदस्यीय दल चिकित्सक डॉ मुकेश कुमार, डाक्टर अंकित कुमार एवं महिला चिकित्सक डॉ पुनम कुमारी ने शव का पोस्टमार्टम किया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्रा की मौत के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।


 

Tags - Sahibganj College Student Police Investigation Death Jharkhand