logo

साहिबगंज DC ने बोर्ड परीक्षा को लेकर की बैठक, कहा- परीक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, केंद्रों पर होगी CCTV की निगरनी

safdfs.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में झारखंड अधिविद्य परिषद, राँची द्वारा संचालित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा–2026 एवं इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य)- 2026 के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संचालन को लेकर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं पर्यवेक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा- 2026 का आयोजन जिले के कुल 37 परीक्षा केंद्रों पर दिनांक 03 फरवरी, 2026 से 17 फरवरी, 2026 तक प्रथम पाली में पूर्वाह्न 09:45 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक किया जाएगा। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य)–2026 जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर दिनांक 03 फरवरी, 2026 से 23 फरवरी, 2026 तक द्वितीय पाली में अपराह्न 02:00 बजे से सायं 05:15 बजे तक आयोजित होगी।
बैठक में अनुमंडलवार परीक्षा केंद्रों की विस्तृत जानकारी दी गई। साहेबगंज अनुमंडल अंतर्गत राजस्थान इंटर विद्यालय, पब्लिक उच्च विद्यालय, साहेबगंज महाविद्यालय, संध्या इंटर महाविद्यालय, उत्क्रमित नगरपालिका कन्या उच्च विद्यालय, संत जेवियर्स स्कूल (हिन्दी) एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ा पंचगढ़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मंडरो प्रखंड में उत्क्रमित उच्च विद्यालय मिर्जाचौकी एवं +2 बी.पी. उच्च विद्यालय भगैया को केंद्र बनाया गया है।
राजमहल अनुमंडल में +2 जे.के. उच्च विद्यालय, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय नयाबाजार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय जामनगर, कन्या मध्य विद्यालय नीलकोठी, उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय मंगलहाट, बी.एल.एन.एल. बोहरा इंटर कॉलेज एवं उच्च विद्यालय तीनपहाड़ को परीक्षा केंद्र  बनाया गया है। इसके अतिरिक्त तालझारी में राजकीय बुनियादी विद्यालय, उधवा में +2 उच्च विद्यालय उधवा, +2 उच्च विद्यालय राधानगर, मध्य विद्यालय उधवा एवं स्वामी विवेकानंद उच्च विद्यालय श्रीधर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
बरहरवा प्रखंड में +2 बरहरवा उच्च विद्यालय, एन.डी.एम. कन्या उच्च विद्यालय, +2 मिल्लत उच्च विद्यालय श्रीकुंड, मध्य विद्यालय बालक बरहरवा, जनता उच्च विद्यालय ग्वालखोर एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय जुहीबोना को केंद्र बनाया गया है। पतना में होली क्रॉस कन्या उच्च विद्यालय सीतापहाड़, बोहरा सीता अन्नपूर्णा इंटर कॉलेज एवं संत थोमस बालिका उच्च विद्यालय धरमपुर, बरहेट में +2 एस.एस.डी. उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पंचकठिया एवं आदर्श कन्या उच्च विद्यालय तथा बोरियो में मध्य विद्यालय बालक बोरियो, शिबु सोरेन जनजातीय इंटर कॉलेज एवं +2 आर.के. उच्च विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

उपायुक्त ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं सतर्कता के साथ करें। परीक्षा केंद्रों पर कदाचार रोकने हेतु सख्त निगरानी रखने, सीसीटीवी/पर्यवेक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा परीक्षा संबंधी सभी नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा गया। उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या कदाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करें। परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, समयबद्धता, गोपनीयता एवं परीक्षार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update sahebganj news sahebganj khabar