logo

साहिबगंज DC ने ने EVM वेयरहाउस का निरीक्षण किया, सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

r6nur6uenasye.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती ने समहरणालय स्थित EVM वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी EVM और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा एवं प्रबंधन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से मूल्यांकन किया और सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मशीनों की सुरक्षा और रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपायुक्त ने वेयरहाउस में फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी जांच की। इसके अलावा, उन्होंने स्टाफ को नियमित अंतराल पर प्रशिक्षण देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए EVM की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता गौतम भगत, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।


 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand News Updates Jharkhand Updates in Hindi Sahibagnj News updates Sahibagnj news in hindi Sahibagnj updates in hindi latest Sahibagnj News Sahibagnj updates Sahibagnj Upda