logo

साहिबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के 43 मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद

asrvbqwta.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र स्थित डाक बंगला महाराजपुर में पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 43 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की है। यह गिरोह स्टेशन से आने-जाने वाले यात्रियों को बहलाकर उनका मोबाइल चुराने और बाद में बेचने का काम कर रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक स्कूटी पर कुछ लड़कों का गिरोह मोबाइल चोरी कर बेचने के लिए घूम रहा है।
पुलिस अधीक्षक साहिबगंज को इस गिरोह के बारे में सूचना मिलने के बाद, एक छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डाक बंगला महाराजपुर क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस दल के पहुंचते ही स्कूटी सवार आरोपी भाग गए. जांच के दौरान, पुलिस ने होण्डा कम्पनी की एक लाल रंग की एक्टिवा स्कूटी (पंजीयन सं. JH18K-2128) बरामद की। स्कूटी की डिक्की से विभिन्न कंपनियों के 43 एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। 
जब्त किए गए मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के थे, जिनमें विभो कम्पनी के 04 मोबाइल फोन, ओपो कम्पनी के 04 मोबाइल फोन, सैमसंग कम्पनी के 07 मोबाइल फोन, रियल-मी कम्पनी के 05 मोबाइल फोन, रेड-मी कम्पनी के 09 मोबाइल फोन, मोटोरोला कम्पनी के 02 मोबाइल फोन, इन्फिनिक्स कम्पनी का 01 मोबाइल फोन, पोको कम्पनी के 05 मोबाइल फोन, वन + कम्पनी के 02 मोबाइल फोन, और टेकनो स्पार्क कम्पनी का 01 मोबाइल फोन शामिल हैं। इसके अलावा, तीन बिना ब्रांड के एंड्रॉयड फोन भी जब्त किए गए। साथ ही, पुलिस ने एक होण्डा एक्टिवा स्कूटी (पंजीयन सं. JH18K-2128) भी बरामद की। पुलिस ने जब्त किए गए सामानों को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान अभी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 


 

Tags - latest jharkhand News jharkhand News updates Sahibganj updates in hindi latest Sahibganj news Sahibganj updates Sahibganj news in hindi Sahibganj News updates latest Sahibganj News Sahibganj News in hindi Sahibganj News updares Sahibganj Updates