logo

साहेबगंज में 1000 यूनिट क्षमता वाले गोदाम का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी भंडारण सुविधा

साहेबगंज में 1000 यूनिट क्षमता वाले गोदाम का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी भंडारण सुविधा

साहेबगंज
साहेबगंज जिला के मंडरो प्रखंड अंतर्गत सिमडा पंचायत के वास्कोला गांव में 1000 यूनिट क्षमता वाले गोदाम का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि बोरियो विधायक धनंजय सोरेन ने फीता काटकर गोदाम का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, केंद्र समिति सदस्य सह प्रखंड सचिव बबलू मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सोरेन, मैथ्यू सोरेन, परवेज अंसारी, सुनील किस्कू, लड्डू सिंह, जीलेवी सिंह एवं राजेश राम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गोदाम को क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर भंडारण की सुविधा को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। उद्घाटन के अवसर पर ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला।


 

Tags - Sahibganj Dhananjay Soren Warehouse Vaskola Jharkhand