logo

साहिबगंज के अमन आयुष्कर ने भारतीय वन सेवा परीक्षा में हासिल किया 27वां रैंक, वन विभाग ने किया सम्मानित

sahibganj_forest.jpg

साहिबगंज
साहिबगंज वन प्रमंडल द्वारा भारतीय वन सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 27वां रैंक प्राप्त कर जिले एवं राज्य का नाम गौरवान्वित करने वाले अमन आयुष्कर के सम्मान में प्रमंडलीय वन कार्यालय, साहिबगंज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग ने अमन आयुष्कर को शॉल, मोमेंटो एवं नन्हा पौधा भेंट कर सम्मानित किया. साथ ही उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम के दौरान अमन आयुष्कर ने जिला वन पदाधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात भी की. वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग ने कहा कि अमन आयुष्कर की सफलता न केवल साहिबगंज बल्कि पूरे राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. यह उपलब्धि साबित करती है कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम एवं निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि भारतीय वन सेवा देश के वन, वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सेवा है, जिसमें कार्य करना समाज और प्रकृति दोनों के प्रति बड़ी जिम्मेदारी का विषय है. उन्होंने विश्वास जताया कि अमन आयुष्कर अपनी कार्यशैली एवं सेवाओं से विभाग और देश का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे. इस मौके पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी अमन आयुष्कर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल प्रशासनिक जीवन की कामना की.

Tags - Aman Ayushkar Sahibganj Aman Ayushkar foret exam Sahibganj Aman Ayushkar Latest Sahibganj news Sahibganj news