द फॉलोअप डेस्क
टेंडर हार्ट स्कूल की छात्रा साक्षी ओझा ने बोगो भूमि अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर स्कूल और झारखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। कोलकाता में आयोजित इस चैंपियनशिप में अंडर-15 बालिका वर्ग में साक्षी ने देश और विदेश के सैकड़ों प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता में भारत, श्रीलंका, नेपाल, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश समेत लगभग 5000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

टेंडर हार्ट स्कूल के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने साक्षी की इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि स्कूल की खेल प्रतिभाओं के सशक्त निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। विद्यालय परिसर में उपलब्ध कुशल प्रशिक्षकों और विश्व-स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से छात्र निरंतर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या उषा किरण झा, निदेशक जे. मोहंती, उप-प्राचार्या शिवांगी शुक्ला सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने साक्षी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
