द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के मशहूर लोक-कलाकार, साहित्यकार, गीतकार विनय तिवारी से मिलने उनके घर संगीत नाटक एकेडमी की अध्यक्षा डॉ संध्या पुरेचा पहुंची। उनकी साथ पद्मश्री उमाकांत गुंडेचा, छउ गुरु तपन पटनायक, संजय चौधरी, नंदलाल नायक व दर्जनों जानी-मानी हस्तियाँ मौजूद थे। देश की इन जानी-मानी हस्तियों के रोवाम पहुँचने पर पारंपरिक झारखंडी गीत-संगीत एवं पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर रोवाम में एक सांस्कृतिक-साहित्यिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें खोरठा के कलाकार पंकज दुबे, विनय तिवारी, मनोज देहाती, धुर्व चौबे, घनश्याम महतो इत्यादि ने लोक गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

खोरठा के लिए संगीत नाटक अकादमी हर संभव प्रयास करेगी
उक्त कार्यक्रम के तहत देव कुमार द्वारा लिखित पुस्तक " मैं हूँ झारखंड " संगीत नाटक एकेडमी की अध्यक्ष डॉ संध्या पुरेचा को भेंट की गई। कार्यक्रम में अपने संबोधन में डॉ संध्या पुरेचा ने कहा कि खोरठा भाषा के विकास के लिए संगीत नाटक अकादमी हर संभव प्रयास करेगी। विशेषकर खोरठा भाषा-भाषी कलाकारों के विकास के लिए अकादमी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में स्थान सुनिश्चित करवाने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम का संचालन खोरठा साहित्यकार, गीतकार विनय तिवारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सी.डब्लू. सी के चेयरमैन उत्तम मुखर्जी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी, हरि प्रसाद तिवारी, अमूल्य रतन तिवारी ,कृष्ण कुमार तिवारी,ज्ञानचंद्र तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, राजीव तिवारी, केदार सिंह, पंचानान गोप , गोविंद मांझी, राजू सिंह, विनोद पाठक, बुलु देवी, स्वाति तिवारी, स्वेता तिवारी, खोरठा फिल्म्स के प्रियतम कुमार पप्पू, रूपेश तिवारी, राजरंजन तिवारी, रुद्रप्रताप तिवारी, पप्पू खान, श्रेया सुमन का अहम भूमिका रही।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N