logo

राजनगर CHC में मोबाइल की रोशनी में प्रसव मामले में प्रभारी चिकित्सक निलंबित

WhatsApp_Image_2026-05-05_at_1_07_38_PM.jpeg

सरायकेला
सरायकेला के राजनगर अस्पताल में टॉर्च और मोबाईल फोन की रोशनी के सहारे ऑपरेशन किए जाने की गंभीर घटना सामने आने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने नाराजगी जताते हुए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने इसे स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर विफलता और मानवता को झकझोर देने वाली लापरवाही बताया है। मंत्री ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक को निलंबित करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को बिना किसी देरी के कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने सिविल सर्जन को भी चेतावनी दी है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ करें, अन्यथा उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।अस्पताल में लापरवाही पर स्वास्थ्य मंत्री की सख्त चेतावनी और जांच के आदेश
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पताल में डीजी सेट और इन्वर्टर जैसी वैकल्पिक बिजली व्यवस्था उपलब्ध होने के बावजूद इस तरह की घटना होना पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ. अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी जनता की सेवा के लिए नियुक्त किए गए हैं, न कि लापरवाही के लिए। गरीब मरीजों के जीवन के साथ इस तरह का खिलवाड़ बेहद गंभीर मामला है और दोषियों को किसी भी स्थिति में छोड़ा नहीं जाएगा। मामले की जांच के लिए मंत्री ने उपायुक्त सरायकेला को विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है। साथ ही सदर अस्पताल में नियमित औचक निरीक्षण करने को कहा गया है ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखी जा सके। इसके अलावा सभी एएनएम और जीएनएम को अपने कार्य में पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने दोहराया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मरीजों को सुरक्षित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

Tags - JharkhandIrfan AnsariSaraiyakeelaRajnagar hospital