logo

ढुल्लू पर सरयू का फिर जुबानी हमला, बोले- जमीन कब्जाया; BJP ने दी बोरिया-बिस्तर समेटने की सलाह

SORU.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। सरयू राय जुबानी जंग ढुल्लू महतो के तब से ही जारी है जब से उनको धनबाद से बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है। एक बार फिर सरयू राय ने हमला किया है। उन्होंने ढुल्लू महतो पर 50 से भी अथिक ग्रामीणों के जमीन को हड़पने का आरोप लगाया है। सरयू राय ने कहा है कि ढुल्लू महतो ने भोले भाले ग्रामीणों की जमीन पर जबरन कब्जा कर चहारदीवारी बनाकर घेर दिया है। दरिदा और लेढीडूमर मौजा की 200 एकड़ जमीन पर चहारदीवारी बना जमीन पर कब्जा करने की बात कही है।


बोरिया बिस्तर समेटने की नसीहत 
वहीं ढुल्लू महतो के पक्ष में भाजपा ने सामने आकर बचाव किया है। पार्टी ने सरयू राय को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र बोरिया बिस्तर लेकर जाने की नसीहत दी है। पूर्व मेयर सह भाजपा नेता चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि पहले सरयू राय ने कहा कि वह धनबाद से चुनाव लड़ेंगे, जनता का समर्थन मिल रहा है। इसके बाद वह चुनाव नहीं लड़े। बयानबाजी से लोकतंत्र नहीं चलता है। उनका हाल राजा पीटर जैसा है, उन्हें अपने क्षेत्र जमशेदपुर जाना चाहिए। यहं से बोरिया बिस्तर समेट अपने विधानसभा जाएं।


चहारदीवारी बनाने का आरोप 
सरयू राय का कहना है कि ढुल्लू महतो ने लेढीडूमर और दरिदा में जेल से ऊंची दीवार बना कर 50 से अधिक रैयत किसानों की जमीन पर कब्जा किया है। चहारदीवारी निर्माण करा दी है। किसान पर दबाव बना रहे हैं कि वह जमीन सस्ती दामों पर बेच दे। जो किसान विरोध कर रहे हैं। उन्हें हेलीकॉप्टर से अपने जमीन जाने को कहते हैं। जमीन रैयतों किसानों की है, इसका कागजी प्रमाण है। 
 

Tags - Dhanbad News Dhanbad Latest News Saryu Rai Dhullu Mahato BJP Dhullu Mahato