logo

जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ेंगे सरयू राय, एनडीए के होंगे उम्मीदवार

jdu4.jpg

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय विधानसभा चुनाव में इसी सीट से एनडीए के उम्मीदवार होंगे। बुधवार को जदयू ने इसकी घोषणा की।

बिहार सरकार के मंत्री और झारखंड जदयू के प्रभारी अशोक चौधरी ने जमशेदपुर में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से सरयू राय एनडीए के उम्मीदवार होंगे

बीते विधानसभा चुनाव में सरयू राय निर्दलीय जीते थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को हराया था।