logo

Budget Session 2022 : कृषि बाजार समिति का खस्ता है हाल, उबारने के लिए सरकार के पास क्या है उपाय: सरयू रॉय 

saryuroy2.jpg

रांची: 

विधायक सरयू रॉय ने गुरुवार को सदन में कृषि बाजार समिति के खस्ता हाल का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में कृषि बाजार समिति मृतप्राय हो गया है। सरकार इसे उबारने के लिए क्या उपाय कर रही है। सरयू रॉय ने कहा कि इसके कारण किसानों को उनके उत्पादकों का खुले बाजार में वाजिब दाम नहीं मिल रहा है।  

सरकार ने छिपा लिया असली बात
वरिष्ठ विधायक सरयू रॉय ने कहा कि राज्य के उपभोक्ताओं को राज्य के कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों के उत्पाद सस्ते में नहीं मिल रहे हैं। सरयू राय ने कहा, सरकार ने टालमटोल कर जवाब दिया है। असली बातों को छिपा लिया है। 

क्या उपाय कर रही है सरकार
जवाब में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि 2017 में पूर्ववर्ती सरकार ने कुछ ऐसे निर्णय लिए थे, इसके बाद बाजार समिति की हालत खस्ता हो गई थी। वर्तमान सरकार सभी स्थिति का आकलन कर संशोधन पर विचार कर रही है। इस पर सरयू राय ने पूछा, सरकार बाजार समितियों को सशक्त बनाने के लिए सरकार क्या उपाय कर रही है। 

बाजार समिति में एक भी इंजीनियर नहीं
बादल ने कहा इसके लिए सरकार आज ही  "झारखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन" विधेयक ला रही है।  सरयू राय ने कहा कि बाजार समिति और मुख्यालय में एक भी इंजीनियर नहीं है। जवाब में बादल ने कहा सरकार पिछली विसंगति को दूर करने का हर संभव प्रयास कर रही है।