logo

सत्येंद्रनाथनाथ तिवारी ने मिथिलेश ठाकुर पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने से उनके पेट में होता है दर्द

Screenshot_2026-04-26_013753.jpg

गढ़वा
गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर निशाना साधा है। बता दें सदर थाने मे बीते कल सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ मिथिलेश ठाकुर ने सदर थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके लेकर सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि हम ऐसे प्राथमिकी से डरने वाले नहीं है। भ्रष्टाचार के खिलाफ हम आवाज़ उठाते है तो पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर को पेट में दर्द होने लगता है। हमने जल जीवन मिशन में घोटाले की बात कही तो उन्हें डर लगने लगा। गढ़वा में भू-माफिया हावी है और डर पैदा कर रहे है। 

Tags - Mithlesh Thakur