logo

पलामू में स्कॉर्पियो और बुलेट के बीच टक्कर, भाजपा सांसद के करीबी के बेटे की मौत

palamau_accident_bullet_and_scorpio.jpg

​पलामू
पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ी गांव स्थित नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह एक स्कॉर्पियो और बुलेट की आमने-सामने टक्कर हो गई. इसमें बुलेट सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के कांके कला गांव निवासी आकाश पांडेय के रूप में हुई है.
सांसद के करीबी ईश्वरी पांडेय के बेटे की हुई मौत
बताया जा रहा है कि वह भाजपा सांसद के करीबी ईश्वरी पांडेय के पुत्र थे. जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष ही मृतक की शादी हुई थी. वही घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया.
सुबह 8 बजे हुई थी टक्कर
वहीं घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब मेदिनीनगर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो की सामने से आ रही बुलेट से सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट सवार युवक की मौके पर ही जान चली गई. इधर घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में परिजन और भाजपा नेता अस्पताल पहुंच गए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

 

Tags - palamu Accident news Accident news Palamu Scorpio Bullet Collision palamu Scorpio Bullet Collision Palamu Accident news Accident news updates Accident news palamu Acident News Accident news in Palamu