logo

हजारीबाग में स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को कुचला, 2 की इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंकी कार

scor_hzb.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक भीषण घटना सामने आई है। नापो गांव में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े रोहित साव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हमलावर स्कॉर्पियो वाहन से आए थे। घटना के बाद आरोपी स्कॉर्पियो से भागने लगे। इस दौरान उन्होंने वाहन से कई लोगों को कुचल दिया, जिसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रदीप साव समेत दो लोगों की इलाज के दौरान रांची में मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो वाहन को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने के बाद बड़कागांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना अवैध कोयला कारोबार से जुड़ी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नापो गांव के बरवानिया इलाके में नए कोल हार्ड कूप फैक्ट्री के निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। पिछले दो महीनों से बड़कागांव थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार तेजी से चल रहा था और इसी कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई को इस घटना का कारण माना जा रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Tags - Hazaribagh crime news Barkagaon Hazaribagh incident Illegal coal trade Hazaribagh Scorpio vehicle accident Hazaribagh Jharkhand crime news today Hazaribagh breaking news Hazaribagh road incident Scorpio Barkagaon accident news Napo village violenc