logo

नगड़ी से हटाई गई धारा 144, हालात सामान्य होते ही प्रशासन ने लिया फैसला

nagri5.jpg

द फॉलोअप डेस्क

नगड़ी में लगे धारा-144 को तत्काल प्रभाव से विलोपित कर दिया गया है। इसे लेकर अनुमंडल दंडाधिकारी सदर रांची ने आदेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को नगड़ी बाजार स्थित मस्जिद के पास मां सरस्वती के प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पत्थरबाजी की थी। जिसके बाद इलाके में धारा 144 लगा दिया गया था। शुक्रवार रात दस बजे से अगले आदेश तक निषेधाज्ञा लागू किया था जिसे अब वापस ले लिया गया है। 

मां सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के दौरान पथराव

गौरतलब है कि शुक्रवार की रात नगड़ी में मां सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन को लेकर सैकड़ों लोगों ने गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकली थी। लगभग 30 पूजा पंडाल शोभायात्रा में शामिल थे। नया तालाब में प्रतिमा विसर्जन कर डीजे बजाते लौट रहे थे। तभी नगड़ी जामा मस्जिद के पास पथराव शुरू हो गया। इससे भागदड़ मच गई।  दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों समेत सैकड़ों पुलिस बल को मौके पर भेजा गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया।