logo

रिम्स उपाधीक्षक पर टूट पड़े सुरक्षाकर्मी, गोपनीय कमरे में छिपकर बचाई जान 

rims_photo.jpg

रांचीः 
रिम्स में एजेंसी के माध्यम से वर्षों से कार्यरत करीब 300 सुरक्षाकर्मी, जिसमें ट्रालीमैन भी शामिल हैं, इन्हें सरकारी आदेश के बाद हटा दिया गया है। एक फरवरी 2023 से रिम्स में सुरक्षा की जिम्मेदारी होमगार्ड जवानों को सौंपी गई है। इसे लेकर सुरक्षाकर्मियों में आक्रोश है। इसलिए गुस्साए सुरक्षाकर्मियों ने रिम्स अधिकारियों पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह करीब 9.40 बजे 70 से 100 की संख्या में निजी सुरक्षा कर्मी अधीक्षक के दफ्तर घुस गये थे हालांकि अधीक्षक चैंबर में नहीं थे लेकिन वहां मौजूद उपाधीक्षक ले. कर्नल शैलेश त्रिपाठी पर आक्रोशित कर्मियों ने हमला किया। उपाधीक्षक वहां से जान बचाते हुए भागे। गोपनीय कक्ष में खुद को बंद कर लिया। पुलिस को फोन लगाया। कर्मियों ने वहां लगे सीसीटीवी के तार काट दिए। पुलिस आई इसके बाद उपाधीक्षक की जान बच सकी।

पुलिस को सौंपे गये वीडियो
इसी बीच अधीक्षक डा. हीरेंद्र बिरुआ भी आ गये, उन्हें माहौल के बारे में पता चल गया था, इससे वह निकलने लगे। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। लेकिन सैफ के जवानों और पुलिसन ने मुस्तैदी से उनको बचा लिया। अधीक्षक ने कहा है कि यह हरकत घोर निंदनीय है। रिम्स प्रबंधन ने वीडियो क्लिपिंग पुलिस को दी है। अधीक्षक ने बताया कि हमला करने वाले सुरक्षा कर्मियों को चिन्हित कर उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए। बुधवार को ट्रालीमैन की कमी के कारण काफी समस्या का सामना करना पड़ा। मृत मरीज को बाहर निकालने के लिए जब कोई ट्रालीमैन नहीं मिला तो मृतक के परिजनों को काफी परेशान होना पड़ा।