logo

अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा पर झारखंड में सुरक्षा चाक-चौबंद, 3500 जवानों को मिला है जिम्मा

jharkhandpolice1.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

22 जनवरी को अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान झारखंड की राजधानी रांची में विधि-व्यवस्था कायम रखने के लिए 3500 अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। दरअसल, 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है। इसे लेकर देशभर में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिये पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। झारखंड में कानून व्यवस्था में कोई चूक न हो इस बात का खासा ध्यान रखा जा रहा है। झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों के एसपी डीसी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी और झारखंड सहित देशभर के विभिन्न राज्यों में कार्यक्रम होने हैं। कार्यक्रम के दौरान सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह रहेगी।

18 से 22 जनवरी तक तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी 

पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्यभर में 18 जनवरी यानी आज से ही सुरक्षाबलों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिले के SP और DC को पत्र भेजा है। DGP ने सख्त निर्देश दिया है कि सुरक्षा मे किसी भी प्रकार कि चूक न हो यह सुनिश्चित किया जाये। मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 18 से 22 जनवरी तक राजयभर में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

कहां कितने सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात 
चाईबासा में 100
सरायकेला में 100
खूँटी में 100
सिमडेगा में 100
गुमला में 100
लोहरदगा में 200
हजारीबाग 300
गिरिडीह में 100 
कोडरमा में 150
चतरा में 150 
रामगढ में 100
बोकारो में 200
धनबाद में 200 
पलामू में 200, 
लातेहार में 100
गढ़वा में 100
देवघर में 150
दुमका में 150 
पाकुड में 100
साहेबगंज में 150
जामताड़ा में 150
गोड्डा में 150

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें