logo

स्व. बिनोद बिहारी महतो की 100वीं वर्षगांठ पर प्रदेश में 100 सभाओं का आयोजन करेगी आजसू 

ajsunews.jpg

द फॉलोअपो टीम, रांची 
23 सितंबर को स्व.बिनोद बिहारी महतो की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजसू पार्टी पूरे राज्य में 100 सभाओं का आयोजन करेगी। इन सभाओं में बिनोद बिहारी महतो के पढ़ो और लड़ो के सिद्धांत एवं उनके द्वारा झारखंड अलग राज्य निर्माण में किए गए संघर्षो को याद किया जाएगा एवं राज्य की वर्तमान परिदृश्य पर उनके प्रासंगिक मूल्यों पर चर्चा की जाएगी। इन सभाओं की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देव शरण भगत ने हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में ये बातें कही है. उन्होंने कहा यह महाधिवेशन सिर्फ पार्टी का महाधिवेशन नहीं बल्कि झारखंड के माटी और मनुष्य का महाधिवेशन बने, यह पहल है। जनता के आम राय को एक मंच देने का प्रयास है और जनता की आम राय को एकमत राज्यमत बनाने की पहल है यह महाधिवेशन।

32 हजार गांवों के लोग होंगे शामिल 

डॉ देव शरण भगत ने रांची के मोरहाबादी मैदान में धरती आबा बिरसा मुंडा के परिसर में स्व. बिनोद बिहारी महतो की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर समर्पित तीन दिवसीय महाधिवेशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 29 सितंबर को उद्धघाटन सत्र में झारखंड के सभी अमर वीर शहीदों को श्रधांजलि दी जाएगी और झारखंड आंदोलनकारी आजसू के पूर्व नेतृत्व कार्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। महाधिवेशन में राज्य के सभी 32 हजार गांवों के लोग शामिल होंगे। आयोजन में शामिल होने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। केंद्रीय महाधिवेशन में कुल 9 विषयों पर अलग अलग सत्र के जरिए चर्चा की जाएगी। 

महाधिवेशन में देश के प्रतिष्ठित शिक्षक होंगे शामिल 

उन्होंने कहा महाधिवेशन देश के सभी प्रतिष्ठा शिक्षण संस्थान जैसे आईआईटी,आईआईएम,एनआईटी,बीआईटी और राज्य के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक और छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है। झारखंड, बंगाल और ओडिशा के प्रतिनिधि भी इस महाधिवेशन का हिस्सा होंगें। यह महाधिवेशन झारखंड के हित और विकास पर चर्चा करने का एक खुला मंच है जिसमें देश विदेश के वैसे सभी लोग जो झारखंड को जीते हैं, समझते हैं और इस राज्य के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित लोग शामिल होंगे। 

जिला परिषद सदस्य आदिल ने अजीम पार्टी में की वापसी

मिलन समारोह में पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में चान्हो जिला परषिद सदस्य आदिल अजीम ने पार्टी की सदयस्ता ली। मौके पर उन्होंने कहा कि आज अपने घर वापस आ कर अच्छा लगा रहा है। पार्टी के आगामी महाधिवेशन में पूरे ताकत से काम करेंगे और क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में लोग इस ऐतिहासिक महाधिवेशन में शामिल हो यह सुनिश्चित करेंगे।