logo

हाटिया रेल मंडल के वरिष्ठ ए.सी. मैकेनिक महादेव महतो हुए सेवानिवृत्त, रेलवे परिवार ने दी विदाई

dtyiet.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हाटिया रेल मंडल के वरिष्ठ ए.सी. मैकेनिक महादेव महतो ने 31 अक्टूबर 2025 को अपने सेवाकाल की सफल पूर्णता के बाद सेवानिवृत्ति प्राप्त की। उन्होंने 31 अक्टूबर 1984 को रेलवे में अपनी नौकरी की शुरुआत की थी और 41 वर्षों से अधिक समय तक ईमानदारी, समर्पण और दक्षता के साथ अपनी सेवाएं दीं।
महादेव महतो की अधिकांश सेवा रांची के हाटिया रेल मंडल में रही। वे अपने मेहनती, अनुशासित और सहयोगी स्वभाव के कारण सहकर्मियों और अधिकारियों के बीच विशेष रूप से जाने जाते हैं। उनकी सेवा यात्रा का एक उल्लेखनीय संयोग यह है कि जिस दिन उन्होंने रेलवे में अपनी नौकरी जॉइन की थी, उसी दिन देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की दुखद हत्या हुई थी। यह घटना आज भी उनके जीवन की एक यादगार स्मृति के रूप में जुड़ी हुई है।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर सहकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रेलवे परिवार ने उनके दीर्घ सेवाकाल और योगदान को सराहते हुए उन्हें सम्मानित किया। महादेव महतो की पत्नी चंपा देवी ने उनके पूरे सेवाकाल में हर सुख-दुःख में उनका साथ दिया। परिवार, सहकर्मियों और रेलवे समुदाय ने इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके स्वस्थ, सुखद व सक्रिय जीवन की मंगलकामना की।


 

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates Jharkhand Jharkhand News updates ranchi Chunav News ranchi Chunav News in Hindi latest ranchi Chunav News ranchi Chunav News in hindi ranchi Chunav News updates latest jharkhand News jh