logo

Ranchi : झारखंड में तीसरा मोर्चा बनाने के बाद अरविंद केजरीवाल से क्यों मिले सरयू रॉय! 

KEJSU.jpg

रांची: 

झारखंड के वरिष्ठ नेता और निर्दलीय विधायक सरयू राय ने दिल्ली में आप आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। सरयू राय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अपने ऑफिशियल ट्विटर पर सरयू राय ने मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की। 


अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसादिया से मुलाकात
सरयू राय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर वहां के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से भेंद हो गई। वे रोड शो के लिए अमृतसर जा रहे थे। सरयू राय ने लिखा कि विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। पुरानी स्मृतियां ताजा हो गईं। सरयू राय ने लिखा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उनसे अगली बार दिल्ली आने पर औपचारिक मुलाकात के लिए कहा। इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। 

सरयू राय ने ऑफिशियल ट्विटर के जरिये जानकारी दी
गौरतलब है कि सरयू राय दिल्ली प्रवास पर थे। रविवार को सरयू राय ने वहां रोटरी डिस्ट्रिक्ट क्लब द्वारा आयोजित जोश, जज्बा, जुनून की परिचर्चा पर्यावरण की रक्षा में भाग लिया। यहां प्रख्यात विचारक गोविंदाचार्य और बॉक्सर विजेंद्र सिंह भी शिरकत कर रहे थे। सरयू राय ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये दी। 

2024 के लिए तीसरा मोर्चा बनाने की कवायद तेज
गौरतलब है कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के विकल्प के रूप में तीसरा मोर्चा बनाने की कवायद तेज है। परिणाम वाले दिन आप नेता राघव चड्ढा ने कहा था कि जल्द ही आप, केंद्र में कांग्रेस का विकल्प बनेगी। ममता बनर्जी ने भी कहा था कि कांग्रेस का इंतजार किए बिना तीसरा मोर्चा बनाने के लिए एकजुट होना होगा।

हाल ही में झारखंड में, सुदेश महतो के नेतृत्व में झारखंड डेमोक्रेटिक फ्रंट का गठन किया गया है। इसमें सरयू राय शामिल हैं। हो सकता है कि सरयू राय और केजरीवाल के बीच तीसरा मोर्चा पर बात हुई हो।