सरायकेलाः
सिनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में डीसी अरवा राजकमल के बॉडीगार्ड की मौत हो गई। अपने सुब्रतो महतो (30 वर्ष) मौत से डीसी व्यथित हो उठे। पहले को सुब्रतो को सदर अस्पताल ले जाया गया, वहां से उसे जमशेदपुर रेफर किया गया। लेकिन अंगरक्षक की मौत हो गई।

विश्वकर्मा पूजा में बैंक बंद
डीसी अरवा राजकमल कल काफी भावुक हो गये। उन्हें जैसे ही सुब्रतो की मौत के बारे में पता चला वह सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचे। जहां अपने बॉडीगार्ड का शव देख उपायुक्त की आंखें छलछला गई। वह रोते-रोते कहने लगे कि सुब्रतो बेहद ही निष्ठावान सिपाही था। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।

कैसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि कल शाम ड्यूटी खत्म कर डीसी अरवा राजकमल का बॉडीगार्ड सुब्रतो महतो अपनी बाईक से दुगनी वापस लौट रहा था। तभी सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी सवार से सीधी टक्कर हो गई, जिसमें सुब्रतो महतो की मौके पर ही मौत। इस हादसे में स्कूटी सवार सामने से आ रही हाइवा की चपेट में आ गया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।