logo

कर्तव्य से बढ़कर सेवा: सिमडेगा में पुलिस अधिकारी संतोष राय ने किया रक्तदान, लोगों को दिए संदेश 

9िेि.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा जिले में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पु0अ0नि0 संतोष राय द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक जरूरतमंद महिला को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी, जिस पर त्वरित पहल करते हुए संतोष राय ने रक्तदान कर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।पुलिस विभाग न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी संवेदनशीलता के साथ निर्वहन कर रहा है। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संतोष राय के मानवीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। इस अवसर पर आमजन से भी अपील की गई कि वे समय-समय पर रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में भाग लेकर जरूरतमंदों की सहायता करें और समाज में मानवता की भावना को सुदृढ़ करें।

 

Tags - Simdega police blood donation Santosh Rai police officer Jharkhand police humanitarian work blood donation hero police saves life emergency blood donation India Simdega news police social service human kindness police voluntary blood donation SP