रांची:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakesh) की अध्यक्षता में प्रदेश मुख्यालय (State Headquarters) में आज पार्टी की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक हुई। जिसमें आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों (Seva Pakhwada Program) पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा (State General Secretary Dr. Pradeep Verma) ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू (State Minister Subodh Singh Guddu) ने किया।

एक टीबी मरीज की पूरे वर्ष देखभाल की जिम्मेवारी
मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा में पार्टी ने जिला स्तर,मंडल,शक्तिकेंद्र और बूथ स्तर तक कार्यक्रमों की रचना की है। जिसमे स्वास्थ्य शिविर, रक्त दान ,दिव्यांग जन केलिए कृत्रिम अंग वितरण,टीबी रोग से ग्रस्त लोगों केलिए दवाइयों की व्यवस्था एवं एक एक टीबी मरीज की पूरे वर्ष देखभाल की जिम्मेवारी, कोविड टीकाकरण का विस्तृत अभियान, वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित करेगी।
मोदी 20संग्रहणीय पुस्तक का होगा विमोचन
उन्होंने कहा कि इसके साथ साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत सभी जिलों में फूड फेस्ट का भी आयोजन होगा जिसमे अलग अलग राज्यों के खानपान की प्रदर्शनी के साथ भोजन उत्सव कर भारत की एकात्मता का दर्शन कराना है। इसके अलावा मोदी 20संग्रहणीय पुस्तक का सभी जिलों में विमोचन होगा। पुस्तक के स्टाल भी लगाए जाएंगे जिसे आम लोग खरीद सकते हैं,जिलों में प्रबुद्ध जनों का सम्मेलन भी आयोजित होंगे।

ये लोग रहे मौजूद
बैठक में नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू,बालमुकुंद सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,सांसद पी एन सिंह, बीडी राम,संजय सेठ,सुदर्शन भगत,सुनील सोरेन विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष ,जिला प्रभारी , विभाग, प्रकोष्ठ, प्रकल्प के संयोजक एवम सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम से जुड़े जिलों के कार्यकर्ता शामिल हुए।