logo

हजारीबाग में पागल हाथियों का आतंक जारी, दंपति को कुचला; महिला की मौत और पति गंभीर

deadbodyyyy2.jpg

हजारीबाग
जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत कजरी गांव में पागल हाथियों के झुंड ने दहशत फैला दी है। हाथियों ने एक दंपति को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुरुष गंभीर रूप से घायल है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इलाके में पांच हाथियों का झुंड घूम रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इनमें से एक हाथी बेकाबू हो चुका है और उसी के कारण लगातार हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि पिछले 20 घंटों के भीतर इस पागल हाथी के हमले में हजारीबाग जिले में सात लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। कजरी गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में लोग अपने घरों में बंद रहने को मजबूर हैं। वन विभाग की टीम इलाके में निगरानी कर रही है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मानव-वन्यजीव संघर्ष की इस भयावह स्थिति ने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है।

Tags - Hazaribagh Elephant Attack Charhi Kajri Village Rogue Elephant Jharkhand Forest Department Alert Elephant Trampling Death