logo

झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, लू से 7 मरे; इन जिलों में अलर्ट जारी

ूासज12.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में भीषण गर्मी का कहर जारी है। शनिवार को राज्य के 14 जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रहा। रांची का पारा 41 डिग्री रहा। बीते 24 घंटे के दौरान 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें गढ़वा में तीन, पलामू में एक, जमशेदपुर में दो और रामगढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोल्हान के सरायकेला में शनिवार को 45.9 और पलामू के मेदिनीनगर में 45.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जमशेदपुर 44.2, पश्चिमी सिंहभूम 43.9 डिग्री, देवघर 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। 


इन इलाकों में गर्मी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार गढ़वा, पलामू और कोल्हान के सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में 16 जून को भी भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट और राज्य के अन्य हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा और गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।  रांची का अधिकतम तापमान इस महीने में दूसरी बार 41 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य अधिकतम तापमान से करीब आठ डिग्री अधिक है। 


रांची में लू का अलर्ट
मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, पलामू और गढ़वा में अगले 24 घंटों के दौरान भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि शेष भागों रांची समेत कहीं-कहीं लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा के साथ वज्रपात के आसार हैं।