logo

गिरिडीह : अ'श्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 1 साल तक रे'प, दे ह-व्यापार में भी धकेलने की कोशिश

rape_24.jpg

गिरिडीह:
गिरिडीह जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक महिला को नशीली दवा खिलाकर पहले उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें ली गईं। आरोपी ने फोटो को हथियार बनाकर महिला को ब्लैकमेल किया और 1 साल तक यौन शौषण किया। आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरों को वायरल (objectionable pictures viral) करने की धमकी देकर उस पर देह व्यापार का दबाव बनाया। महिला ने जब इंकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसका फोन भी छीन लिया गया। परेशान होकर महिला ने (Jharkhand Police) मामले की शिकायत बिरनी थाने में की है। 

कोल्ड ड्रिंक दी गई जिसमें नशे की गोलियां दी थी
पीड़ित महिला के मुताबिक, कारूपहाड़ के रहने वाले बहादुर अंसारी नाम के शख्स ने 1 साल पहले उसे काम देने का झांसा दिया और गिरिडीह चलने को कहा। रास्ते में अंसारी ने उसे कोल्ड ड्रिंक दी गई जिसमें नशे की गोलियां थीं। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद चक्कर आया तो आरोपी उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसने आपत्तिजनक तस्वीरें भी ली। महिला के मुताबिक, होश आने पर आरोपी ने उसे धमकी देते हुए कहा कि, अगर वो ये बात किसी को बताएगी तो तस्वीरों को वायरल कर देगा। उसने डर से किसी को कुछ नहीं बताया। तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी एक साल तक उसका साथ यौन शोषण करता रहा।

करवाना चाहता था देह व्यापार
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी का इतने में भी मन नहीं भरा तो वह उससे देह व्यपार कराना चाह रहा था। जब उसका विरोध किया तो मेरे साथ उसने मारपीट और मेरा मोबाइल भी ले लिया। आरोपी ने इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें डाल दी। महिला इस घटना के बाद से सदमे में है, उसका कहना है कि बहादुर अंसारी उसकी लाइफ को बर्बाद कर दिया।