logo

अकिंता हत्या’कांड : "धर्म बदलकर निकाह का दबाव बनाता था शाहरुख का दोस्त नईम, दुबई में बेचने की देता था धमकी"

nayem.jpg

दुमका:
अंकिता हत्याकांड (ankita murder case) के आरोपी शाहरुख और उसके सहयोगी नईम की गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे हो रहे हैं। बुधवार को पुरानी दुमका में रहने वाले एक नाबालिग ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उसने कहा कि नईम उसपर धर्म बदलकर निकाह करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर अपने दुबई वाले भाई को बेचने की धमकी देता था।

नाबालिग को नईम ने किया था अगवा 
नाबालिग ने बताया कि उन्होंने अंकिता को जलाकर मार दिया। पीड़िता ने कहा कि घटना पिछले साल की है मैं कोचिंग से आना-जाना करती थी। उस समय नईम मेरे साथ छेड़खानी किया करता थी बल्कि उससे उसकी बात नहीं मानने पर पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी भी दी थी। फोन नंबर मांगता था। लड़की ने बताया कि एक दिन मैं घर के सामने गली में खड़ी थी तब नईम ने मुझे अगवा कर लिया। मुझे एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छुड़ाया। पॉक्सो एक्ट के तहत उसे जेल भेजा गया लेकिन जमानत पर छूटा तो मेरे परिवार को केस उठा लेने की धमकी देने लगा। इसके बाद खबर आई कि अंकिता हत्याकांड में इसका भी हाथ है । इस घटना के बाद से मेरा परिवार खौफ में है।

केवट परिवार की शादीशुदा महिला को भी किया था अगवा
पीड़िता ने यह भी बताया कि नईम ने उसी मोहल्ले में एक केवट परिवार की शादीशुदा महिला को भी अगवा कर लिया था। लगभग 3 महीने तक उसको साथ रखा। बाद में महिला के परिजनों ने पुलिस की मदद ली तब जाकर उस महिला को छुड़ाया जा सका।

शाहरुख को अंकिता को जलाने के लिए नईम ने उकसाया
 पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंकिता हत्याकांड में नईम की अहम भूमिका है। नईम ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि उसी ने शाहरुख को ऐसा करने के लिए उकसाया था और उसी ने उसे पेट्रोल खरीद कर दिया था। इतना हीं नहीं उसने यहां तक कहा कि उसने शाहरुख को 60 रुपय का पेट्रोल खरीद कर दिया था।

23 अगस्त को सोई अंकिता पर पेट्रोल डालकर आग लगाया आग
अंकिता की मौत के बाद दुमका पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी हैं। इससे पहले पुलिस ने अंकिता की उम्र 19 साल बताई गई थी। जिसे अब सुधार कर 15 साल किया गया है। इसके बाद पोक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। 23 अगस्त को अंकिता दुमका के जरुवाडीह मोहल्ले में अपने घर में सोई हुई थी। तभी लगभग 5 बजे पड़ोस के शाहरुख हुसैन ने खिड़की से पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। पांच दिन इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया था।