logo

पाकुड़ में शिवम फ्यूल सेंटर का औचक निरीक्षण, माप और गुणवत्ता सही पाई गई

r6n8rs6us.jpg

नंदलाल तुरी
निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान, पाकुड़ शशि संगीता बाड़ा द्वारा पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत शिवम फ्यूल सेंटर (प्रो. अशोक कुमार) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर उपलब्ध उच्च गति डीज़ल (HSD) की मात्रा और गुणवत्ता से संबंधित विभिन्न मानकों की जांच की गई।
निरीक्षण के क्रम में 5 लीटर के चेक मेजर से बारी-बारी से सभी डिस्पेंसिंग पंप के नोज़ल की जांच की गई, जिसमें आपूर्ति सही पाई गई। गणितीय गणना द्वारा की गई घनत्व जांच में पाया गया कि पेट्रोल का मानक घनत्व 0.738 किलोग्राम प्रति लीटर तथा डीज़ल (HSD) का मानक घनत्व 0.816 किलोग्राम प्रति लीटर के अनुरूप है। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। निरीक्षक शशि संगीता बाड़ा ने बताया कि इस प्रकार के औचक निरीक्षणों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सही माप और गुणवत्तापूर्ण ईंधन उपलब्ध कराना तथा पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।



 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand News Updates Jharkhand Updates in Hindi Pakur News updates Pakur news in hindi Pakur updates in hindi latest Pakur News Pakur updates Pakur Updates in hindi