logo

शिवराज सिंह चौहान पहुंचे रांची, खिजरी में आयोजित विजय संकल्प सभा को करेंगे संबोधित

shiv2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
केंद्रीय मंत्री सह झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान रांची पहुंच गये हैं। रांची एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया है। दरअसल विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। शिवराज सिंह अब खिजरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 14 जुलाई की शाम को ही वापस लौट जाएंगे। बता दें कि भाजपा संगठन प्रभारी, विधानसभा चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी 14 से 17 जुलाई के बीच झारखंड प्रवास पर रहेंगे। सभी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान और विधानसभा क्षेत्र विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। 


प्रदेश भाजपा का सांगठनिक कार्यक्रम लगातार जारी है। अभी कार्यकर्ता सम्मान और विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा सभी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे हैं। इसी क्रम में आज शिवराज सिंह रांची पहुंचे हैं। 16 जुलाई को असम के मुख्यमंत्री और विधानसभा सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा का रांची आने का कार्यक्रम है।

 
हिमंता 16 जुलाई को तोरपा और खूंटी विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 17 जुलाई को संगठन प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह दोनों झारखंड दौरे पर रहेंगे। डॉ वाजपेयी नई दिल्ली से जमशेदपुर आएंगे और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि शिवराज सिंह रांची आएंगे और हटिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
 

Tags - Shivraj Singh Chauhan Vijay Sankalp Sabha shivraj singh chouhan ranchi khijri me program Shivraj reached Ranchi