logo

JMM अब पति-पत्नी की पार्टी बनकर रह गई है : शिवराज सिंह चौहान

SHIVI.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि झामुमो अब पति-पत्नी की पार्टी बनकर रह गयी है। उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन एक आंधी हैं। वे लोगों के दिलों के राजा है। श्री चौहान शुक्रवार को धुर्वा गोलचक्कर मैदान में आयोजित भाजपा के अभिनंदन सह मिलन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में में भी उन्होंने ट्विटर के जरिये लोगों की सेवा की। इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा की सदस्यता ली। मंच पर विराजमान चंपाई सोरेन को कार्यकर्ताओं की जय-जयकार के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर चंपाई सोरेन भावुक हो गये। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के बड़े नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि टाइगर ज़िंदा है। चम्पई सोरेन ने झारखंड निर्माण को लेकर बड़ी एयर कड़ी लड़ाई लड़ी थी और उनका ही प्रयास था कि श्रधेय अटल जी ने झारखंड का निर्माण किया था। उनका भाजपा में स्वागत है। चम्पई सोरेन ने बागवान की तरह जेएमएम को सींचा था और उनके साथ सौतेला व्यवहार किया। जब चम्पई सोरेन मुख्यमंत्री थे तो इन्होंने बिचौलिए के खिलाफ कड़े निर्णय लिए, खैर इस बात से खफा जेएमएम ने इन्हें अपमानित करने का काम किया। चम्पई सोरेन झारखंड को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए हमेशा से प्रयासरत रहे है। चम्पाई सोरेन और भाजपा का संकल्प है कि न तो झारखंड के अपमान होने देंगे और ना ही यहां की बहन बेटी मां का अपमान होने देंगे। 

शिवराज सिंह  चौहान ने जनता से पूछा कि क्या उन्हें पांच लाख नौकरी मिली, उन्हें चूल्हा भत्ता मिला, जनता को बेरोजगारी भत्ता मिला जिसके जवाब में एक मत से ना का जवाब दिया। शिवराज सिंह ने सभी से इस बार भाजपा की सरकार को लाने का आग्रह किया।

Tags - Shivraj Singh Chauhan Union Minister Shivraj Singh Chauhan BJP