logo

रांची में शुरू हुआ श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 2026, भक्तों ने झूमकर किया प्रभु का गुणगान

kmyu,o.jpg

द फॉलोअप डेस्क
श्री श्याम परिवार रांची द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 2026 का आज शुभारंभ हुआ. ऐसे में सबसे पहले सुबह 4 बजे श्री गणेश जी महाराज और सभी देवी-देवताओं के साथ प्रभु श्री श्याम की पूजा अध्यक्ष श्रवण जालान ने सपरिवार की। इसके बाद प्रभु श्री श्याम की अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई और उनका भारत के विभिन्न हिस्सों से लाए गए रंग-बिरंगे फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया। भजनों के साथ प्रभु की महिमा का गुणगान करते हुए महेश सैन,  मंटू जालान, विष्णु शर्मा, विशाल शर्मा, जयदीप राज आदि ने भक्तों का मन मोह लिया। इस अवसर पर महाभोग, 56 भोग, खीर-चूरमा और विभिन्न फलों एवं मेवों का भोग भी प्रभु को अर्पित किया गया।

सुबह 8:00 बजे  सुरेश बजाज के द्वारा सुंदरकांड पाठ आरंभ हुआ, जिसमें करीब 300 भक्तों ने भाग लिया। दोपहर 4:00 बजे स्थानीय धार्मिक संस्थाओं ने प्रभु श्री श्याम को भजनों की भेंट प्रस्तुत की। लगभग 2000 भक्तों ने प्रभु की सवामणि का प्रसाद प्राप्त किया। इसके साथ वाराणसी से पधारे कृष्णा दाधीच ने भजनों और कीर्तन के माध्यम से भक्तों को झूमने और आनंदित करने का अवसर दिया। उनके भजनों में प्रभु श्री श्याम की महिमा का गुणगान किया गया। इसके बाद ग्वालियर से पधारे ज्योति पाल ने फागुन और होली के भजनों से भक्तों और प्रभु को आनंदित किया।
इस महोत्सव में विश्व प्रसिद्ध खाटू धाम से विशेष रूप से पधारे महाराज श्री शक्ति सिंह जी चौहान (अध्यक्ष, श्री खाटू धाम मंदिर कमेटी, राजस्थान) ने विशेष पूजा-अर्चना की और सभी भक्तों को आशीर्वाद देते हुए मोर छड़ी का झाड़ा भी दिया। भजनों के दौरान इत्र की वर्षा और पुष्पों की होली का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने नाचते-झूमते प्रभु का आनंद लिया। इसके बाद 101 वैवाहिक जोड़ों ने महाआरती में भाग लेकर प्रभु श्री श्याम की आरती की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

Tags - latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand news updates Jharkhand News updates latest Jharkhand News jharkhand news Updates jharkhand News in hindi ranchi news updates ranchi news in hindi latest ranchi news ra