logo

दुमका : सिद्धो-कान्हू मुर्मू सामाजिक एकता मंच ने संताल परगना को सूखाड़ प्रभावित घोषित करने की मांग की

a2412.jpg

दुमका: 

सिदो कान्हू मुर्मू सामाजिक संगठन के बैनर तले झारखंड सरकार से संताल परगना में  सुखाड़ की घोषणा का मांग को लेकर गोपीकांदर प्रखंड के खरौनी बाजार पंचायत के अन्तर्गत नामोडीह गांव में बैठक की गई। बैठक में नुमोडीह, दुंदवा, अड़ीचुआ, दारांग खरौनी आदि गांव के ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में सुखाड़ को लेकर विस्तृत चर्चा किया की गई।

फसल राहत योजना का मिले लाभ
मंच और ग्रामीणों ने झारखंड सरकार से मांग की है कि पूरे संताल परगना को सूखाड़ प्रभावित घोषित किया जाय। सुखाड़ काल मे प्रत्येक व्यक्ति को पीडीएस दुकान में 10 किलो अतिरिक्त अनाज भी दिया जाय, क्योंकि पूरे संताल परगना में सुखाड़ है। बारिश नहीं होने के कारण सारा बिचन सूख गया है। इस बैठक में मंच की तरफ से ग्रामीणों को झारखंड राज्य फसल राहत योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। मंच और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लिये उत्क्रमिक मध्य विद्यालय नामोडीह में कैम्प लगाकर ग्रामीणों को इस योजना से जोड़ा जाए।

बैठक में शामिल हुए सैकड़ों लोग

इस मौके में चुड़का हांसदा, महेश मुर्मू, वकील सोरेन, विनोद मड़ैया, सीताराम सोरेन, सरजू हांसदा, पुराण मरांडी, स्टीफन टुडू, रूपलाल मुर्मू, सुनीता हांसदा, देवीलाल मुर्मू, लखुमुनि मड़ैयान,दे वनारायण पुजहर, पार्वती महारानी, शांति देवी, पानवति रानी, सिलवंती मरांडी, सुहागनि मुर्मू, सोनामुनि महारानी, छीता मरांडी आदि उपस्थित थे।