logo

जमशेदपुर : भारत-पाक मैच के विरोध में सिख फेडरेशन ने खेल मंत्री की तस्वीर जलाकर जताया आक्रोश

khel_yj.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर में ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन (पूर्वी भारत) के अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने भारत-पाक क्रिकेट मैच का कड़ा विरोध किया। इसी क्रम में शुक्रवार को सतनाम सिंह गंभीर ने साकची में खेल मंत्री मनसुख वडालिया की तस्वीर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि संगठन का स्पष्ट मत है कि जब तक आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, भारत-पाक क्रिकेट संबंधों पर रोक जारी रहनी चाहिए।
उन्होंने  कहा कि हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये निर्दोष लोगों की शहादत हमारे दिलो में आज भी ताजा है। ऐसे समय में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन शहीद परिवारों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। सतनाम सिंह गंभीर ने साफ कहा कि जब तक पाकिस्तान की धरती से आतंकवाद पनपता रहेगा और हमारे जवानों पर हमले जारी रहेंगे, तब तक किसी भी प्रकार का क्रिकेट संबंध स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सरकार और बीसीसीआई से अपील की कि शहीदों की शहादत को ध्यान में रखते हुए मैच रद्द किया जाये।

 

Tags - Jamshedpur News updates latest Jamshedpur news updates latest Jamshedpur News updates Jamshedpur News updates latest Jamshedpur News Jamshedpur Updates Jamshedpur News Jamshedpur news updates latest Jamshedpur news