logo

125 करोड़ से बनेगी सिल्ली-इलू रेलवे लाइन, 2 घंटे कम होगी रांची से टाटा की दूरी

a642.jpeg

रांची:

6 किमी लंबे सिल्ली-इलू रेलवे लाइन का निर्माण 125 करोड़ रुपये की लागत से होगा। योजना को स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इस रेल लाइन के बन जाने से रांची से जमशेदपुर जाने में 2 घंटे का समय बचेगा। बीजेपी के ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो (धीरज) ने बताया कि रांची के सांसद संजय सेठ के प्रयासों से योजना धरातल पर उतर पाई है। 

सांसद संजय सेठ की पहल आई काम
बीजेपी सांसद संजय सेठ ने रेल मंत्री अश्विनी बैष्णव का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में रांची को औऱ भी योजनाओं का लाभ मिलेगा। संजय सेठ ने बताया कि रेलवे की खकई बैठकों में मैंने अधिकारियों से इसका प्रस्ताव भेजने को कहा था। व्यक्तिगत तौर पर रेल मंत्री से भी आग्रह किया था।

 

टाटा-हावड़ा की दूरी भी 2 घंटे होगी कम
सिल्ली-इलू बाईपासा रेल लाइन निर्माण से ना केवल रांच-टाटा बल्कि हावड़ा और टाटा के बीच की दूरी भी 2 घंटे कम हो जाएगी। गौरतलब है कि स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से इसकी माग की जा रही थी।