logo

JAC 10वीं की स्टेट टॉपर शिवांगी का सिमडेगा DC कंचन सिंह ने उठाया पढ़ाई का पूरा खर्च

simdega_dc_bare_cost_of_education.jpg

सिमडेगा
जैक की 10वीं परीक्षा में सिमडेगा की बेटी शिवांगी कुमारी स्टेट टॉपर बनी हैं. सिमडेगा के डीसी कंचन सिंह ने उन्हें अपने निजी खर्च पर पढ़ाने का जिम्मा उठाया है. उन्होंने आज सिमडेगा जिले के 25वें स्थापना दिवस पर सिमडेगा नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की कि बेटी शिवांगी कुमारी जब तक आगे पढ़ाई करेंगी, तब तक का पूरा खर्च वे स्वयं वहन करेंगी.
ज्यूडिशरी क्षेत्र में करियर बनाना चाहती है शिवांगी
बता दें कि स्टेट टॉपर बनकर जिले का नाम रोशन करने वाली शिवांगी कुमारी ने ज्यूडिशरी क्षेत्र में अपना करियर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. शिवांगी के इस लक्ष्य को अब डीसी सिमडेगा कंचन सिंह के समर्थन से उड़ान मिल जाएगी.
 

 

Tags - Simdega DC Simdega DC Kanchan SIngh Shivangi JAC topper JAC Topper Shivangi SIngh Shivangi Singh JAC Topper