logo

सिमडेगा डीसी कंचन सिंह ने जनता दरबार में विधवा महिला की लंबित बैंक राशि दिलाई

gheulhgoiethgie.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा में उपायुक्त कंचन सिंह का साप्ताहिक जनता दरबार जिलेवासियों के लिए राहत का एक महत्वपूर्ण जरिया बन चुका है। हाल ही में उनके प्रयास से बानो के जमताई निवासी विधवा महिला सरस्वती देवी की वर्षों से लंबित बैंक समस्या का त्वरित समाधान किया गया। सरस्वती देवी के पति, स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह, का खाता हुरदा स्थित ग्रामीण बैंक में था। पति की मृत्यु 14 अप्रैल 2022 को हो जाने के बाद बैंक में जमा राशि उनके नाम ट्रांसफर नहीं की जा रही थी, जबकि सभी आवश्यक दस्तावेज महिला द्वारा काफी पहले जमा कर दिए गए थे। लगातार बैंक के चक्कर काटने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था।
निराश होकर 29 अक्टूबर को सरस्वती देवी उपायुक्त कंचन सिंह के जनता दरबार में पहुंचीं। डीसी ने उनकी व्यथा सुनी और तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने बैंक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर कार्रवाई सुनिश्चित कराई। कुछ ही समय में महिला के खाते में उनके पति की जमा राशि ट्रांसफर कर दी गई। इस त्वरित कार्रवाई से सरस्वती देवी ने उपायुक्त कंचन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, “डीसी मैम ने मेरे पति की जमा राशि दिलवाकर मेरे लिए बड़ी मदद की है। जनता दरबार से मुझे न्याय मिला, इसके लिए मैं जिला प्रशासन की आभारी हूं।”

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News updates latest Jharkhand News Jharkhand News Updates Jharkhand News in Hindi Simdega Updates Latest Simdega News Simdega News updates latest Simdega News Simdega News in hindi latest Simdega news in Hindi Si