द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तारी हुई है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी चार आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे उस समय हुई, जब बच्ची अपनी सहेली के साथ एक शादी में शामिल होने जा रही थी। रास्ते में सुनसान जगह देखकर आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। उसकी उसकी सहेली मौके से भागने में सफल रही, जबकि पीड़िता उनके चंगुल में फंस गई।

रात में ही छापेमारी कर हुई गिरफ्तारी
नाबालिग को आरोपी जंगल में ले गये और दुष्कर्म किया। नाबालिग किसी तरह घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी परिवार को दी। परिजन रात में ही जलडेगा थाना पहुंचे और चार युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिया। थाना प्रभारी ने मंगलवार की रात में ही छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में तीन नाबालिग हैं। फिलहाल पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है।
