द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, टांड़ थाना क्षेत्र के कैरबेड़ा बाजार से 09 नवंबर को चोरी हुई बाइक के मामले में पुलिस ने राजेश कुमार नामक चोर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक नाबालिक को भी निरुद्ध किया गया है।
एसपी एम अर्शी ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार राजेश कुमार पूर्व में भी बाइक चोरी और हत्या जैसे मामलों में जेल जा चुका है। 09 नवंबर को टांड़ थाना क्षेत्र के कैरबेड़ा बाजार से बाइक चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कांड दर्ज कर एसडीपीओ के नेतृत्व में अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने घटना में संलिप्त राजेश कुमार को गिरफ्तार किया और मामले की आगे की जांच जारी है।
