द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा के बांसजोर ओपी क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया है। मामले की जानकारी देते हुए सिमडेगा एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि सिमडेगा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बांसजोर ओपी क्षेत्र के सिहराजोर जामडीह के पास कृष्णा सिंह नामक एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचा जा रहा है। इस सूचना को लेकर सिमडेगा एसपी के निर्देश पर सिमडेगा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई।
.jpeg)
जिसमें बांसजोर ओपी प्रभारी दीपेश कुमार शामिल रहे। पुलिस की टीम द्वारा कृष्णा सिंह के आवास में छापामारी की गई। जहां से पुलिस को 196 बोतल अंग्रेजी शराब और बियर के भी 12 बोतल बरामद किए गए हैं। वहीं पुलिस को देख कृष्णा सिंह मौके से फरार हो गया। सिमडेगा पुलिस कृष्ण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी कर रही है।
