logo

सिमडेगा एसपी ने केरसई थाना किया औचक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

simdega_sp.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने आज केरसई थाना का औचक निरीक्षण किया। मौके पर एसपी ने थाना प्रभारी को कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए। निरक्षण के दौरान एसपी सिमडेगा ने थाना के सभी दस्तावेजों की जांच करते हुए लंबित काण्डों, वारंट और कुर्की की समीक्षा की। उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।

साथ ही लंबित मामलों, वारंट और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए गश्ती बढ़ाने, अपराधियों की गिरफ्तारी तेज करने और अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं सड़क सुरक्षा के लिए वाहन जांच अभियान चलाने, सीसीटीवी लगाने और आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर विशेष निगरानी रखने की भी बात कही। मौके पर डीएसपी रणवीर सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Tags - simdega sp shrikant s khotre keresai police station surprise inspection law and order strict instructions