logo

साकची में अवैध फुटपाथ दुकानों पर कार्रवाई का सिंहभूम चैंबर ने किया स्वागत, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने जताया आभार

jnudry.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर शहर के सबसे बड़े बाजार साकची में अवैध फुटपाथ दुकानों के खिलाफ की गई कार्रवाई को सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने सराहनीय कदम बताया है। चैंबर के उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’ ने जिला प्रशासन और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस निर्णय से आम जनता, व्यापारियों और ग्राहकों तीनों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि साकची बाजार में करीब 3,580 दुकानें हैं और प्रतिदिन लगभग 73 हजार लोग यहां खरीदारी के लिए आते हैं। अवैध अतिक्रमण के कारण फुटपाथ पूरी तरह घिर गया था, जिससे पैदल चलने वालों को भारी परेशानी होती थी और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी। अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि अतिक्रमण के कारण मार्ग अत्यधिक संकीर्ण हो गया था, जिससे सबसे ज्यादा दिक्कत ग्राहकों को उठानी पड़ती थी। अब फुटपाथ से अवैध दुकानें हटने के बाद बाजार में पैदल आवागमन और यातायात व्यवस्था में स्पष्ट सुधार देखने को मिल रहा है। स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों के बीच भी इसे लेकर उत्साह का माहौल है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन और जेएनएसी आगे भी सख्ती बनाए रखते हुए साकची बाजार में दोबारा अवैध फुटपाथ दुकानों को नहीं लगने देगा। साथ ही, उन्होंने व्यापारियों और दुकानदारों से अपील की कि वे अपना सामान दुकानों के भीतर ही रखें, ताकि राहगीरों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है, तभी साकची बाजार को पूरी तरह व्यवस्थित और सुचारू बनाया जा सकता है।

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates Jharkhand Jamshedpur news updates Jamshedpur news in hindi Jamshedpur News in hindi Jamshedpur news Updates Jamshedpur news in Hindi latest