logo

godda : चार माह में ही जीजा के प्यार में लट्टू हुई साली, उजाड़ दिया बहन का बसाया घर

love_traingle.jpg

गोड्डाः 
गोड्डा के देवडाड़ थाना क्षेत्र अगियामोड़ से प्रेम प्रसंग एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां मात्र चार महीने के प्यार में पड़ी साली ने अपनी ही बहन का बसा बसाया घर उजाड़ दिया है। इस मामले में प्रेमी-प्रेमिका जीजा और साली हैं। दरअसल साली अपने जीजा के घर दुमका से अपनी बहन की मदद करने के लिए आयी थी। इसी बीच जीजा-साली को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों के बीच कई बार यौन संबंध भी बने। दोनों अब जीजा-साली के रिश्ते से पति-पत्नी के रिश्ते में बंध गये हैं। 


साली से की शादी 
जानकारी के मुताबिक जीजा-साली के बीच प्रेम प्रसंग उस समय संबंध गहरा होता गया। जब साली अपनी दीदी की सेवा करने के लिए उसके ससुराल आई थी। इस मामले में ग्रामीणों के सामने साली की मांग भरकर जीजा ने उसे पत्नी बना लिया है। जीजा-साली के बीच बहस चल रही थी तभी उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गयी। इसके बाद जीजा सुखलाल मिर्धा है जो पहले चार बच्चों का पिता है उसने शादी कर ली । 

 


 

चार माह पहले आयी थी 
सुखलाल मिर्धा ने  बताया कि उसकी पत्नी की मदद के पिछले 4 महीने से उसकी साली आयी हुई थी। जो दुमका की रहने वाली है। बहन की मदद के लिए साली का उसका जीजा से प्रेम संबंध बन गया। साली जब गर्भवती हुई तो जीजा ने उसका अबॉर्शन भी करवा दिया। जब लड़की के घरवालों को जब पूरी घटना की जानकारी हुई तो उनलोगों ने भी उसे जीजा को सौंप दिया।