logo

'लंका से सीता हुई मुक्त..', सीता सोरेन के इस्तीफे पर प्रत्तुल शाहदेव का बयान

pratul_sahdev2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामा विधायक सीता सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ससुर शिबू सोरेन को मेल कर अपनी इस्तीफा सौंपा है। वहीं उनके इस्तीफे के बाद अब बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रत्तुल शाहदेव ने ट्वीट कर लिखा है कि लंका से एक विभीषण निकला है जो इस बुराई के स्वरूप वाले लंका का नाश करेगा। आज इसी लंका से सीता मुक्त हो गई।


साफ हो गया कि ये लंका है
बता दें कि प्रत्तुल शहदेव ने जेएमएम जामताड़ा के एक ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा है कि चलिए आपके ट्वीट से एक चीज तो साफ हो गया कि ये लंका है। यहां बुराई के प्रतीक माने जाने वाला रावण राज के समान परिस्थितियों है और चारों ओर अधर्म का बोलबाला है। आपके अनुसार आज इसी लंका से एक विभीषण निकला है। इस बुराई के स्वरूप वाले लंका का नाश करेगा। बड़े हृदय से देखे तो आज इसी लंका से सीता मुक्त हो गई। गौरतलब है कि जेएमएम जामताड़ा ने ट्वीट कर लिखा है कि घर का भेदी लंका ढाए। इसी पर शहदेव ने जवाब दिया है। 


जामा विधायक पद और झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा दिया
गौरतलब है कि सीता सोरेन ने जामा विधायक पद और झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक पत्र जरिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अवगत कराया है कि वह अब पार्टी के साथ आगे नहीं चल सकती। क्योंकि वह और उनका परिवार उपेक्षा का शिकार हो रहा है। उनके ओर उनके परिवार के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है। इसलिए अत्यंत दुखी मन से वह पार्टी से इस्तीफा दे रही हैं। ऐसे में चर्चा है कि वह बीजेपी का दामन थाम सकती हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86