logo

सीता सोरेन बन सकती हैं महिला आयोग की अध्यक्ष

sita_soren2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

सीता सोरेन महिला आयोग की अध्यक्ष बन सकती हैं। इसे लेकर जल्द ही अधिसूचना जारी हो सकती है। हेमंत सोरेन की सरकार हाल के दिनों में बोर्ड और निगमों में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति कर रही है। इसी क्रम में महिला आयोग में रिक्त पदों पर नियुक्ति होनी बाकी है। सीता सोरेन फिलहाल जामा विधानसभा से विधायक हैं।

सोरेन परिवार में एकजुटता की पहल

सीता सोरेन को महिला आयोग की अध्यक्ष बनाने की पहल सोरेन परिवार में एकजुटता को लेकर भी है। अगर ऐसा होता है तो सीता सोरेन की नाराजगी दूर होगी। क्योंकि सीता सोरेन के सवालों से सोरेन परिवार और हेमंत सरकार असहज होते रही है।

आयोग में अध्यक्ष नहीं रहने से लंबित हैं मामले

महिला आयोग में अध्यक्ष का पद खाली रहने से हजारों मामले लंबित हैं। जिसकी वजह से पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अगर शीघ्र इसकी घोषणा होती है तो पीड़ितों को राहत मिलेगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N