logo

गिरिडीह में स्मार्ट मीटर अभियान तेज़, उपभोक्ताओं को मिल रही डिजिटल बिलिंग और प्रीपेड सुविधा

dgkdtu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के तहत गिरिडीह क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं के बीच स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। विभाग की ओर से पुराने मीटरों को बदलकर डिजिटल स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं को पारदर्शी और सटीक बिलिंग की सुविधा मिल सके। स्मार्ट मीटर लगाने के साथ ही विभाग द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। वार्डों, पंचायतों और बाजार क्षेत्रों में माइकिंग, पंपलेट वितरण, जागरूकता रथ और विशेष उपभोक्ता शिविरों के माध्यम से लोगों को स्मार्ट मीटर के लाभों की जानकारी दी जा रही है।
शनिवार को JBVNL के कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम अपने कर्मचारी दल के साथ गिरिडीह के सुखमणि अपार्टमेंट में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, स्मार्ट मीटर से बिजली बिल में अनुमानित रीडिंग की समस्या खत्म हो जाएगी। उपभोक्ता मोबाइल एप के जरिए अपने बिजली उपभोग की वास्तविक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर खुद से ऑनलाइन रिचार्ज भी कर पाएंगे। बिजली विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी पर नियंत्रण होगा, बिलिंग सिस्टम पारदर्शी बनेगा और उपभोक्ताओं को अधिक सुविधा मिलेगी।
आने वाले महीनों में पूरे गिरिडीह जिले को स्मार्ट मीटर से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने भी इस नई व्यवस्था का स्वागत किया है। कई लोगों ने बताया कि अब गलत बिल आने की समस्या खत्म हो गई है और बिजली खपत पर खुद नजर रखी जा सकती है। गिरिडीह, राजधनवार, जमुआ, डुमरी और सरिया में चल रहा यह स्मार्ट मीटर अभियान झारखंड की बिजली व्यवस्था को आधुनिक और डिजिटल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह योजना न केवल उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक साबित होगी बल्कि झारखंड को स्मार्ट एनर्जी स्टेट बनाने की दिशा में मजबूत आधार तैयार करेगी।

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand News in hindi Latest jharkhand News Jharkhand updates Latest Giridih news Giridih news Updates latest Giridih news Giridih updates in hindi Giridih news in Hindi lates